Asansol एक ही दिन तीनों प्रत्याशी करेंगे नामांकन
बंगाल मिरर, आसनसोल : लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल में अब तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस, भाजपा व वाममोर्चा के प्रत्याशी एक ही दिन 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस भीषण आग उगलने वाली गर्मी के बीच नामांकन स्थल पर पदाधिकारी व पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके पहले एसयूसीआई के अमर चौधरी , और बीएमपी की दीपिका बाउरी नामांकन कर चुके हैं।











तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव एजेंट, आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमर चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि वे 23 अप्रैल की सुबह जीटी रोड पर बीएनआर से जुलूस करेंगे और 11 बजे तक आसनसोल में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जाएंगे न. फिर वहां पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. भाजपा जिला नेता प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया उसी दिन जिला शासक कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे. वह लोग जुबली मोड़ से जुलूस लेकर आयेंगे।
वहीं, वाममोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार सीपीएम की जहांआरा खान उसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगी वह लोग भी बीएनआर से जुलूस लेकर आयेंगे।


- आसनसोल में 60 फीट सड़क निर्माण को लेकर विवाद मुआवजे की मांग जमीन मालिकों ने नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार
- আসানসোলে ৬০ ফুট রাস্তা তৈরি নিয়ে বিতর্ক ক্ষতিপূরণের দাবি পুর কমিশনারের দ্বারস্থ জমির মালিকেরা
- नाबालिग से यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में कुल्टी का युवक दोषी करार, आसनसोल पॉक्सो अदालत ने सुनाई 20 साल के सश्रम कारावास की सजा
- নাবালিকাকে যৌন নিগ্রহ ও ধর্ষণে দোষী সাব্যস্ত কুলটির যুবক আসানসোল পকসো আদালতে ২০ বছরের সশ্রম কারাদণ্ড
- नियामतपुर मर्चेंट चैंबर के सचिव सचिन बलोदिया बने पूर्व रेलवे डीआरयूसीसी के सदस्य

