Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : होटल से तक्षक तस्करी में 5 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह,‌ आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल के बर्नपुर रोड स्थित एक होटल से पुलिस ने विरल प्रजाति के तक्षक की तस्करी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपियों कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लेगी। आसनसोल दक्षिण थाना में शनिवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस में एसीपी (सेंट्रल) विश्वजीत नष्कर, साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तक्षक की तस्करी को कुछ लोग आये है।

जिसके बाद पीपी प्रभारी संजीव दे के नेतृत्व में छापा मारकर पांचों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर 24 परगना के मो. सलाउद्दीन, मुस्तकीम मंडल और शफीकुल लश्कर तथा बर्नपुर के सुजीत सिन्हा और महेश घासी हैं। इनके पास के एक तक्षक बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसे वन विभाग को सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *