पानी भरने गई महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, सरेंडर
बंगाल मिरर, रूपनारायणपुर : रूपनारायणपुर के विवेकानंद पल्ली में पीएचई के नल से पानी भरते समय काली मंदिर के पास श्यामापद मंडल नामक एक व्यक्ति ने 42 वर्षीय अनिता साव पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह महिला खून में लथपथ वहां पर गिर पड़ी। तुरंत उस महिला को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कोलकाता ले जाया गया। दूसरी तरफ जब यह हमला किया जा रहा था तब स्थानीय निवासी मृणाल कुंडू ने महिला को बचाने की कोशिश कर रहे थे इस कोशिश में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।














इसके बाद हमलावर श्यामा पद मंडल खुद रूपनारायणपुर फांड़ी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी पर चाकू से जान लेगा हमला किया है इस घटना के चलते स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई रूपनारायणपुर चौकी के पुलिस ने उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि श्यामा पद मंडल मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज भी चल रहा है पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेज दिया है
- आसनसोल में 21 जुलाई की तैयारी बैठक “बंगाल में पुलिस राज चल रहा है” दल छोड़ने वालों को जनता स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला
- रेत नहीं, विकास ठप! पश्चिम बर्धमान में स्टोन डस्ट से चल रहा निर्माण कार्य काम के अभाव में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे मजदूर
- আসানসোলে ২১ শে জুলাই” র প্রস্তুতি বৈঠক “ বাংলায় পুলিশি রাজ চলছে” দলত্যাগীদের মানুষ গ্রহণ করবে না, বিজেপিকে তীব্র আক্রমণ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায়ের
- বালি নেই, থমকে উন্নয়ন! পশ্চিম বর্ধমানে স্টোন ডাস্টেই চলছে নির্মাণ কর্মহীন হয়ে ভিনরাজ্যে শ্রমিকদের পাড়ি
- आसनसोल नगर निगम को मिले नए सचिव अभिजीत सामंत 48 डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों का तबादला


