कारखाने में दीवार गिरी, 2 श्रमिकों की मौत, हंगामा, तोड़फोड़
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : कांकसा के गोपालपुर स्थित निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गयी । वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन करते हुए मजदूर फैक्ट्री में घुस गये तथा शव के साथ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। मृतकों में दो ठेका कर्मी चंदन बाउरी (28) और राम टुडू (32) हैं , घायल बुलु माल और सुरेश को दुर्गापुर के बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














मजदूरों का आरोप है कि कभी उन्हें ट्रकों से कुचलकर मार दिया जाता है तो कभी जलाकर मार दिया जाता है. फैक्ट्री अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। इस बार नाली निर्माण के दौरान मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। तब से फैक्ट्री के अधिकारी भी गायब हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो मजदूरों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया. आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष चंदन राय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।
- বিজেপির মহিলা নেত্রীকে হেনস্থার অভিযোগ, অভিযুক্ত দলেরই শক্তি প্রমুখ উত্তেজনা দুর্গাপুরে
- দুর্গাপুরে সিএমইআরআই পরিদর্শনে মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল বর্জ্য ব্যবস্থাপনায় কেন্দ্রের প্রযুক্তি ব্যবহারের উদ্যোগ
- Asansol: वकील पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
- Asit Singh, विश्वजीत और अकबर गिरफ्तार, भाजपा का जश्न
- বারাবনির তৃণমূলের ব্লক সভাপতি সহ তিন, গ্রেফতার ,বাজি ফাটিয়ে উল্লাস বিজেপির


