कारखाने में दीवार गिरी, 2 श्रमिकों की मौत, हंगामा, तोड़फोड़
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : कांकसा के गोपालपुर स्थित निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गयी । वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन करते हुए मजदूर फैक्ट्री में घुस गये तथा शव के साथ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। मृतकों में दो ठेका कर्मी चंदन बाउरी (28) और राम टुडू (32) हैं , घायल बुलु माल और सुरेश को दुर्गापुर के बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














मजदूरों का आरोप है कि कभी उन्हें ट्रकों से कुचलकर मार दिया जाता है तो कभी जलाकर मार दिया जाता है. फैक्ट्री अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। इस बार नाली निर्माण के दौरान मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। तब से फैक्ट्री के अधिकारी भी गायब हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो मजदूरों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया. आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष चंदन राय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।
- Asansol पुनर्जीवन के लिए बाजार और उद्योगों को प्राथमिकता दें: झा
- पांडवेश्वर में सनसनी तालाब से तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद
- পান্ডবেশ্বরে চাঞ্চল্য পুকুর থেকে তিনদিন ধরে নিখোঁজ যুবকের দেহ উদ্ধার
- आवेदन करने के बावजूद नहीं मिला अन्नपूर्णा योजना का लाभ अब कुल्टी में भाजपा कार्यालय के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार
- আবেদন করেও মেলেনি অন্নপূর্ণা যোজনা এবার কুলটিতে বিজেপি অফিসে বিক্ষোভ মহিলাদের, বিধায়কের কাছে আর্জি


