Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था

बंगाल मिरर, आसनसोल: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है देश सुधर के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को निकल चुके हैं। आसनसोल से भी श्रद्धालुओं का जनता बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ कल देर रात आसनसोल से तीन तीर्थ यात्री बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए निकले।

यात्रा में शामिल पंकज सिंह आशीष गिरी एवं साधन बर्मन हिमगिरी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुए। पंकज सिंह ने बताया कि वह पहले भी बाबा बर्फानी की यात्रा पर जा चुके हैं वहां जाकर एक अलग ही अनुभूति प्राप्त होती है। दिव्य दर्शन के लिए इस बार वह अपने मित्रों को भी साथ ले जा रहे हैं। वह लोग बाबा से प्रार्थना करेंगे की पूरे देश और दुनिया में शांति बनी रहे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *