Asansol : तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम, 2026 की तैयारी का आह्वान
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today ) तृणमूल कांग्रेस के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर आज आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला तृणमूल की ओर से राहा लेन टीएमसी पा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, माइनॉरिटी सेल जिलाध्यक्ष एसएम हसन उर्फ मोनू, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी , पूर्व एमएमआईसी रबिउल इस्लाम सहित तमाम पार्षदगण उपस्थित थे।














संयुक्त रूप से टीएमसी का ध्वजारोहण किया इस मौके पर केक काटा गया इसके साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए । कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि वाम फ्रंट के 34 वर्षों के शासन को ममता बनर्जी के नेतृत्व में उखाड़ फेंका था आज पूरे देश में लोग भाजपा सरकार से त्राहि त्राहि कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से ममता बनर्जी उनके कंधों पर देश को बचाने की जिम्मेदारी आ पड़ी है। देश की जनता ने 2024 में भाजपा को सबक सिखाया है। अब 2026 में लगातार चौथी बार मां, माटी मानुष की सरकार पश्चिम बंगाल में बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटे।

वहीं जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। यहां बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद बबीता दास, श्रावणी विश्वास, अबू कौनेन, विश्वरूप गांगुली समेत अन्य मौजूद थे। यहां केक भी काटा गया। श्री दासू ने कहा कि ममता बनर्जी के कारण आज पार्टी और हम सबका वजूद है। इसलिए सभी मिलकर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हाथों को और मजबूत करें। जिससे 2026 में फिर से मां, माटी मानुष सरकार और ज्यादा बहुमत से बने। इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जायें। बाराबनी के विभिन्न हिस्सों में विधायक सह मेयर बिधान उपाध्याय एवं ब्लाक अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।


