ASANSOL

Asansol बाजार में चेयरमैन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल बाजार इलाके के पार्किंग क्षेत्र में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर 100 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी के अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ,  अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष सैयद महफूज उल हसन, व्यवसायी एवं समाजसेवी विनोद गुप्ता, रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर ,‌ तृणमूल नेता शाहिद परवेज, मोहम्मद पुतुल, सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान एफके सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार और मंत्री मलय घटक के मार्गदर्शन में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर 100 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है ।आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारी आए हैं और वह लोगों का रक्त संग्रह कर रहे हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *