DURGAPUR

Panagarh Accident Case : मृतका का कार चालक गिरफ्तार

बंगाल मिरर, पानागढ़ : ( Panagarh Accident Case ) पानागढ़ कार दुर्घटना में मृत चंदननगर की सुतंद्रैा चट्टोपाध्याय (27) के कार चालक राजदेव शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कांकसा सुमन कुमार जयसवाल ने बताया कि उसे चंदननगर से गिरफ्तार किया गया है. उसे खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।  डीसी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि दुर्गापुर अदालत से सात दिनों की पुलिस हिरासत में लेने का अनुरोध किया गया है। इससे पहले मुख्य आरोपी बब्लू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गौरतलब है कि पानागढ़ दुर्घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ। पहले आरोप लगाया गया कि छेड़खानी से बचाव में हादसा हुआ। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने इसे मनगढ़ंत करार दिया था। सीसीटीवी फुटेज में दावा किया गया कि मृतका की गाड़ी ने ही आरोपी के गाड़ी का पीछा किया था। जिसके कारण हादसा हुआ। पहले आरोपी बबलू यादव को गिरफ्तार किया गया था। अब मृतका के कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *