BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Breaking : CISF जवान की गोली मारकर हत्या

बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि : बंगाल-झारखंड सीमा पर सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी अंतर्गत डोमदोहा उपर डांगा इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोली से एक CISF कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील पासवान (45) के रूप में हुई, जो झारखंड के मेहिजाम बारुई पाड़ा का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, सुनील अपनी खरीदी जमीन देखने आए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, खून के धब्बे और कुछ शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। गंभीर रूप से घायल सुनील को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *