Thursday, September 3, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 3, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol की स्वीटी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, दोनों गुरुग्राम में थे इंजीनियर

बंगाल मिरर, आसनसोल : दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचारक अनुसार गुरुग्राम सेक्टर 10ए थाना क्षेत्र के सेक्टर 37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद रविवार शाम झगड़े के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड करने की बात कह कर अपने एक दोस्त को वीडियो भेजा था। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर कमरे में पति पत्नी के शव लटके पाए गए। पुलिस के अनुसार दंपती की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में की गई है।

अजय कुमार यूपी के प्रयागराज और स्वीटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी। तीन साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। गुरुग्राम में आईटी कंपनी में दोनों काम करते थे। स्वीटी का वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। दंपती मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर सात स्थित 13वें फ्लोर पर दो साल से किराए से रह रहे थे। अजय ने जिस दोस्त को वीडियो भेजा। उसने सेक्टर 10ए पुलिस को इसकी सूचना दी थी। उसने बताया था कि उसे शाम करीब पांच बजे वीडियो आया। उसमें अजय द्वारा सुसाइड करने की बात कही थी।

शायद दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसने बताया कि पहले भी अजय ने झगड़े की जानकारी उसे दी थी। पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा कर स्वजन को सूचना दी है। परिवारवालों के आने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *