ASANSOL

तृणमूल पार्षद पर कार्रवाई की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ताला जड़ने के चेतावनी

बंगाल मिरर, आसनसोल: कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल उत्तर थाने को एक ज्ञापन सोपा गया इसके जरिए उन्होंने 23 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद सी के रेशम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की इस मौके पर यहां कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आसनसोल उत्तर थाने को दिए गए ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने संयुक्त रूप से कहा गया कि 23 नंबर वार्ड में शगुन मैरिज हॉल के संचालन की जिम्मेदारी पहले टीएमसी पार्षद सी के रेशमा के पास थी लेकिन अब इसका टेंडर निकाला गया और इसकी जिम्मेदारी किसी दूसरी कंपनी को दी गई है लेकिन अभी तक सीके रेशमा द्वारा शगुन मैरिज हॉल को खाली नहीं किया गया है जिस वजह से नई कंपनी शगुन मैरिज हॉल के संचालन से वंचित रह रही है ।

इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक लिखित शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई है लेकिन इसके बावजूद सी के रेशमा अभी भी शगुन मैरिज हॉल को गैर कानूनी तरीके से संचालित कर रही है और वहां से पैसे ले रही हैं यह पैसे ना तो नगर निगम और ना ही सरकार के कोषागार में जमा हो रहा है इसे लेकर आज कांग्रेस द्वारा नॉर्थ थाने को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की टीएमसी पार्षद के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और आसनसोल नगर निगम द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराया गया है उसे पर कार्रवाई की जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वह लोग जनता को साथ लेकर जाएंगे और ताला डालकर चाबी नगर निगम को सौंप देंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *