Friday, July 31, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 31, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

पीएम Narendra Modi की सभा में 450 मोबाइल चोरी का आरोप, हिरापुर थाने के सामने भाजपा का सड़क जाम और प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल/बर्नपुर, राजा बंदोपाध्याय:आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प सभा के दौरान बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायत के मुताबिक, करीब 450 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। इसके अलावा कई लोगों के पर्स और अन्य कीमती सामान भी गायब होने की बात कही जा रही है।इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले पोलो ग्राउंड के पास चित्रा मोड़ स्थित हिरापुर ट्रैफिक गार्ड पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे हिरापुर थाने के सामने सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के आसनसोल मंडल-1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल ने किया।

सोमनाथ मंडल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री की सभा में ही इस तरह की सुरक्षा चूक हो रही है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। उनका आरोप है कि चोरों का एक बड़ा गिरोह सभा में सक्रिय था, जिसने मौका देखकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिए।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अब तक करीब 10 संदिग्धों को पकड़ा गया है और उनके पास से कुछ चोरी हुए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने पुलिस से सभी चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ितों से कहा है कि वे अपने चोरी हुए सामान को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएं।हिरापुर थाना सूत्रों के अनुसार, कई चोरी की शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें मोबाइल फोन की संख्या सबसे अधिक है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *