DURGAPUR

Durgapur में TMC को बड़ा झटका, भाजपा के हुए पड़ियाल

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : जैसा कि शाम से ही कयास लगाए जा रहे थे, पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता विश्वनाथ पारियाल ने आखिरकार पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। विश्वनाथ पारियाल का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वे एक समय तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, चार बार पार्षद चुने गए और कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में उनका पार्टी बदलना राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।।
दुर्गापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय नेता सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनकी पत्नी रूमा पारियाल भी बीजेपी में शामिल हुईं, जो दुर्गापुर नगर निगम में महत्वपूर्ण पद पर रह चुकी हैं। कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों से विश्वनाथ पारियाल के सोशल मीडिया पोस्ट इस बदलाव की ओर इशारा कर रहे थे। वे लगातार तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।
बीजेपी में शामिल होने के बाद विश्वनाथ पारियाल ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार थम गई है, महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था में गिरावट आई है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और आम लोगों पर हो रहे अत्याचार का भी मुद्दा उठाया।


उन्होंने कहा कि अब वे बीजेपी के मंच से जनता की आवाज उठाएंगे और राज्य में बदलाव के लिए संघर्ष करेंगे।
वहीं, सुकांत मजूमदार ने इस मौके पर दावा किया कि विश्वनाथ पारियाल और उनके समर्थकों के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तृणमूल कांग्रेस को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
चुनाव से पहले इस तरह के बड़े नेताओं का पार्टी बदलना राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। अब देखना होगा कि इसका चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *