ASANSOL

RAILPAR ACCIDENT : सियासत गरमाई, ‌TMC – BJP में आरोप प्रत्यारोप, AIMIM ने मांगी जांच, उछला तहसीन घोटाला

बंगाल मिरर, आसनसोल:** आसनसोल के रेलपार इलाके में रविवार रात को पुलिस वाहन द्वारा कई लोगों को कुचलने की घटना ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है. इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है. घटना को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है.शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि वाहन को सीआईएसएफ (CISF) का जवान चला रहा था. हालांकि, बाद में सामने आई जानकारी के अनुसार, वाहन चालक राज्य पुलिस की 7वीं बटालियन का कर्मी अमलेश मंडल था. उस पर नशे में वाहन चलाने का आरोप है. ।

भाजपा नेता दुर्गेश नागी का दावा है कि तृणमूल ने जानबूझकर चालक को सीआईएसएफ का जवान बताकर केंद्र सरकार और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की.सोमवार को भाजपा के तेज़ तर्रार नेता दुर्गेश नागी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा भाजपा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन कर कल की घटना के साथ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही. उन्होंने कहा कि जहां तक उनको जानकारी है कल किसी की मृत्यु नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग आसनसोल उत्तर से टीएमसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं, इसलिए इस बात की भी पूरी आशंका है कि टीएमसी द्वारा अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को दरकते हुए देखकर खुद उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया होगा. ।

दुर्गेश नागी ने कुछ महीनों पहले आसनसोल के रेल पार इलाके में जो कई सौ करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया था, उस मामले के तार भी उन्होंने टीएमसी से जोड़ दिए.इधर, आसनसोल उत्तर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मंत्री मलय घटक ने भी इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा इस घटना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।

वहीं, आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम (AIMIM) के उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ ने मोहम्मद शाहनवाज़ के घर का दौरा किया. शाहनवाज़ कल आसनसोल के OK रोड पर हुए हादसे के पीड़ित थे. दानिश अज़ीज़ ने बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार, शाहनवाज़ को एआईएमआईएम की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. साथ ही दानिश अज़ीज़ ने कहा, हम इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच की भी माँग करते हैं, ताकि यह पता चल सके कि यह वास्तव में कोई पूर्व-नियोजित साज़िश थी या महज़ एक दुर्घटना.फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. चुनावी माहौल के बीच इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *