Asansol : टायर जलाकर जीटी रोड जाम, प्रदर्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल : कल शाम आसनसोल में आई आंधी तूफान की वजह से शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए थे कई इलाकों में बिजली चली गई थी कल रात से ही नगर निगम की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही थी कि स्थिति को स्वाभाविक किया जाए लेकिन आज आसनसोल में महिला कल्याण स्कूल के सामने जीटी रोड पर लोगों ने रोड जाम कर दिया उन्होंने टायर जलाकर रोड जाम किया इस बारे में रबीउल इस्लाम ने बताया कि कल शाम को आई आंधी तूफान की वजह से महिला कल्याण स्कूल और बोतल मस्जिद के बीच एक पेड़ टूट कर गिर गया था यह पेड़ इलेक्ट्रिक पोल पर गिर गया था जिस वजह से बिजली चली गई थी कल शाम 5:00 बजे से इलाके में बिजली नहीं है बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा गया है लेकिन कल शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक भी जब बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और पेड़ को इलेक्ट्रिक पोल से हटाने का प्रयास शुरू नहीं किया तब लोगों ने तंग आकर रोड जाम कर दिया।














रबिउल इस्लाम का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग लगभग 24 घंटे से रह रहे हैं बिजली विभाग को बार-बार कहा जा रहा है लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है हालत ऐसी हो गई है कि लोगों को पीने का पानी भी नहीं उपलब्ध हो रहा है उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन सरकारी दफ्तर में बैठे कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की बदमाशियां कर रहे हैं लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

