Asansol : स्ट्रांग रूम के पास संदिग्ध मोबाइल मिलने से हड़कंप, मतगणना से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बंगाल मिरर, आसनसोल: मतगणना से एक दिन पहले आसनसोल में जहां एक ओर राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर स्ट्रांग रूम के पास संदिग्ध गतिविधि से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गाड़ी, जिस पर रानीगंज विधानसभा केंद्र का नंबर 278 लिखा था, अंदर प्रवेश कर रही थी। मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सील बंद लिफाफा बरामद हुआ। जब लिफाफा खोला गया तो उसमें रानीगंज विधानसभा केंद्र से जुड़े कुछ दस्तावेजों के साथ एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन भी मिला।इस पर मौजूद प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई और चुनाव अधिकारियों से जवाब मांगा।














संबंधित अधिकारी, जिन्होंने खुद को इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभारी बताया, ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सील बंद लिफाफे के अंदर मोबाइल फोन रखा गया है। हालांकि, वह यह स्पष्ट नहीं कर सके कि मोबाइल वहां कैसे पहुंचा।इस घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।इस

