Asansol BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद कार्रवाई, दक्षिण थाना प्रभारी लाइन क्लोज
बंगाल मिरर , आसनसोल: आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में बीती रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना के बाद दक्षिण थाना प्रभारी मेष दास को लाइन क्लोज कर दिया गया है, जबकि साइबर थाना के प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।














जानकारी के अनुसार, भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगा, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने दक्षिण थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया। साथ ही, स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

