Durgapur नगर निगम पर लगाया भाजपा का झंडा, सालानपुर में पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और आसपास के इलाकों में चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह दुर्गापुर नगर निगम परिसर में उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए।आरोप है कि कार्यकर्ता नगर निगम भवन के अंदर घुस गए और छत पर भाजपा का झंडा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से “कब्जा” करने का दावा किया। मौके पर चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय और लक्ष्मण चंद्र घड़ुई भी मौजूद थे। बाद में दोनों विधायकों ने नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात कर विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की।














इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।वहीं दूसरी ओर सालानपुर ब्लॉक के आछड़ा ग्राम पंचायत में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है। यहां सरकारी दस्तावेजों को जलाने का भी आरोप लगा है। इस घटना को लेकर आरोप भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों पर लगाया गया है।

