ASANSOL

आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित

बंगाल मिरर,आसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा के नव-निर्वाचित विधायक और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्णेन्दु मुखर्जी से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने सचिन शंभू नाथ झा के नेतृत्व में बुधवार को एक गर्मजोशी भरी बैठक की। बैठक में सचिव शंभूनाथ झा ने विधायक से क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

कृष्णेन्दु मुखर्जी, जो पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं, ने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। बैठक में शामिल सदस्यों ने उम्मीद जताई कि विधायक के अनुभव और उद्योग से जुड़ाव से आसनसोल उत्तर का आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर चेंबर के मुकेश तोदी, निरंजन अग्रवाल, राजू हलवाई समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *