Barabani समिति कार्याध्यक्ष समेत 6 TMC नेता गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल। वर्ष 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक मामले में आसनसोल के बाराबनी थाना पुलिस ने बाराबनी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष सुकुमार साधु तथा पूर्व सिविक वॉलेंटियर देवाशीष गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि चुनाव के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी तथा उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। इतना ही नहीं, उसकी दुकान खोलने में भी बाधा दी गई और उससे पैसे की मांग की गई थी।इसी मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।














शनिवार को सभी आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —1. दिनबंधु माझी (42), निवासी रासुनपुर, थाना बाराबनी।2. उत्तम मंडल (42), निवासी बरदांग, थाना बाराबनी।3. सुकुमार साधु, निवासी ईटापाड़ा, थाना बाराबनी।4. साजिद खान (51), निवासी गौरांडी हटतला, थाना बाराबनी।5. शिबेन घांटी (44), निवासी सारिसाताली, थाना बाराबनी।6. देवाशीष गोप (35), निवासी भोनोरा, थाना बाराबनी।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

