Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Railpar Incident में 15 गिरफ्तार, उपद्रवियों से होगी सरकारी नुकसान की वसूली: सीएम

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर माइक नियम लागू कराने गई पुलिस पर आसनसोल में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात आसनसोल के रेलपार इलाके स्थित जहांगीर मोहल्ला (फैज ए आमबाग) पुलिस फाड़ी में भारी तोड़फोड़ और हिंसा हुई, जिसके बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।घटना को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस और केंद्रीय बल ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद रात 10 बजे स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया जा सका। इससे पहले उपद्रवियों ने पुलिस फाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। फाड़ी के बाहर खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और अंदर रखे दस्तावेज व सामान नष्ट कर दिए गए।

हमले में फाड़ी प्रभारी उज्ज्वल साहा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इलाके की एक मस्जिद में माइक की आवाज नियंत्रित करने को लेकर पुलिस द्वारा संदेश दिए जाने के बाद कुछ स्थानीय लोग फाड़ी पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही स्थिति बिगड़ गई और हमला शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

इस घटना पर Suvendu Adhikari ने डायमंड हार्बर की सभा से कड़ी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आसनसोल हिंसा मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने पुलिस फाड़ी पर हमला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे नुकसान की भरपाई भी वसूली जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन और अधिक सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

शनिवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि हीरापुर थाना के सब-इंस्पेक्टर अंजन मंडल को अगले आदेश तक जहांगीर मोहल्ला फाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।घटना के बाद शनिवार सुबह पूरे इलाके में तनाव बना रहा। सभी दुकानें बंद रहीं और सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय बल की तैनाती जारी रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान कर रही है।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) Dhruba Das ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शुक्रवार रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में लोग फाड़ी पहुंचे थे, जिसके बाद हमला हुआ।बाद में पुलिस कमिश्नर Pranab Kumar ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नेताओं की प्रतिक्रिया

आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक Krishnendu Mukherjee ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला प्रशासन को चुनौती देने की सुनियोजित कोशिश थी।वहीं राज्य की मंत्री Agnimitra Paul ने भी घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी और धार्मिक स्थलों से जुड़े सभी नियम कानून के दायरे में रहकर ही लागू किए जाएंगे।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *