ASANSOL STF RAID 2 आर्म्स डीलर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल। गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल एसटीएफ और आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार की मध्य रात्रि लोको मैदान के पास से अंतर्राज्यीय आर्म्स डीलर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गापुर के नईम नगर निवासी फिरोज खान तथा रेलपार बबुआ तालाब निवासी मोहम्मद सोनू शामिल हैं।पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को आसनसोल सीजीएम अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।













एसटीएफ ने आरोपियों के पास से दो 9 एमएम पिस्टल, दो पाइप गन, 30 राउंड गोली तथा 1570 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी मुंगेर से हथियार लाकर आसनसोल के रेलपार इलाके में किसी गिरोह को सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही एसटीएफ ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा।छापेमारी दल में अवर निरीक्षक बिस्वरूप राय, सफीकुल इस्लाम तथा सहायक अवर निरीक्षक धीमान दत्त शामिल थे।पुलिस का मानना है कि यदि ये हथियार आसनसोल में सप्लाई हो जाते, तो इलाके का माहौल बिगड़ सकता था। मामले की जांच जारी है।


