Indian Medical Association Asansol शाखा के अध्यक्ष बने डा. आरके झा, सचिव डा. सत्रजीत राय
बंगाल मिरर, आसनसोल। Indian Medical Association की आसनसोल शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को आईएमए हाउस, आसनसोल में संपन्न हुआ। यह चुनाव मुख्य संरक्षक डॉ. पी. सी. माझी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। चुनाव में बड़ी संख्या में चिकित्सक सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की एकजुटता तथा पेशेवर प्रतिबद्धता का परिचय दिया।चुनाव के बाद आगामी कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वर्ष 2026–2027 के लिए डॉ. रवि कांत झा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि वर्ष 2027–2028 के लिए डॉ. मोहम्मद रुहुल अमीन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर वर्ष 2026–2028 के लिए डॉ. सत्राजीत रॉय को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सिद्धार्थ बनर्जी निर्वाचित हुए।














नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा समाज की स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण के साथ योगदान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।आईएमए आसनसोल शाखा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

