वार्ड 41 में भ्रष्टाचार और अनियमितता की हो जांच : झा
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा द्वारा नगर निगम आयुक्त को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वार्ड पार्षद खुद को ईमानदार बताते हैं, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर नगर निगम का टेंडर लिया गया, जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है।














पत्र में कहा गया है कि नगर निगम के लिए कैंप लगाकर आम जनता से टैक्स वसूला जाता है और यह जनता की मेहनत की कमाई है। ऐसे में उस पैसे की लूट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान 41 नंबर वार्ड में बड़े पैमाने पर उगाही और अनियमितताएं हुई हैं। वार्ड में बने सभी रिहायशी फ्लैटों की जांच की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि फ्लैटों में पानी के लिए किए गए वाटर बोरिंग का शुल्क जमा हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कई भ्रष्टाचार के कारण आम लोग सेवाओं से वंचित रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी होने तक 41 नंबर वार्ड से संबंधित किसी भी भुगतान पर रोक लगाई जाए। साथ ही पार्षद की पत्नी के नाम पर लिए गए कार्य का भुगतान भी किसी हालत में नहीं करने की मांग की गई है।
ए

