ASANSOL

SDPL 2026 एसडी नाइट बनी चैंपियन

*बंगाल मिरर, आसनसोल * शांति देवी क्रिकेट कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित शांति देवी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ। 13 मई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में एसडी सुपर किंग्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में एसडी नाइट की टीम ने 14.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 102 रन बनाते हुए शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दीक्षा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिनीत भगत को मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 167 रन बनाए।

उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी प्रदान किया गयाअन्य पुरस्कार विजेताओं में स्वराज मंडल को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, हीरोन को सर्वश्रेष्ठ फील्डर तथा उमर ताहिर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बलगोबिंद मुकीम, संजय गुप्ता, उज्ज्वल दत्ता, निरु राउत, बिरजू, सुकल्याण दां, सोमनाथ मजूमदार, सौमित्र चटर्जी, नंदू कुमार, बाबू, मोनू एवं असलम परवेज श्याम नंदन प्रसाद दीपू उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग सेंटर के सभी कोचों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *