ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol आनंदम रेजीडेंसी में सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 2 से 12 जून तक

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के पांचगाछिया स्थित आनंदम रेजीडेंसी में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। सनातन धर्म के संरक्षण और विश्व कल्याण की कामना के साथ यहाँ भव्य सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आयोजन के मुख्य प्रबंधक शंभू नाथ झा ने बताया कि पावन कार्यक्रम 2 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पाठ का समय निर्धारित किया गया है।


इस 11 दिवसीय उत्सव में मुख्य रूप से सवा लाख हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन होगा जहाँ भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होकर वातावरण को भक्तिमय बनाने की अपील की है। कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए श्रद्धालु मुख्य प्रबंधक श्री शम्भू नाथ झा से उनके मोबाइल नंबर 9333109369 पर संपर्क कर सकते हैं।


Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *