Asansol St Vincent स्कूल के स्विमिंग पूल में छात्र की मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के अंग्रेजी स्कूल संत विंसेट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में समर कैंप चल रहा था और इसी दौरान स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग के समय यह हादसा हुआ।













मिली जानकारी के अनुसार लोअर चलीडंगा निवासी वर्ग 6 का छात्र अद्विक अन्य विद्यार्थियों के साथ स्विमिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह स्विमिंग पूल में डूबने लगा। वहां मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।
इस घटना ने एक बार फिर स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भी आसनसोल क्लब में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जहां स्विमिंग के दौरान एक व्यवसायी की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर ऐसी घटना सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल प्रशासन की ओर से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना में फिलहाल स्कूल की ओर प्रतिक्रिया नहीं आई है।


