ASANSOL

Abhishek Banerjee पर हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल: कोलकाता के सोनारपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के विरोध में रविवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से आसनसोल में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कोर्ट मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे आयोजित धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।धरना कार्यक्रम में आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया के पूर्व विधायक हरेराम सिंह, अभिजीत घटक, शाहिद परवेज, सीके रेशमा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इस अवसर पर मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर जिस प्रकार हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में से एक हैं। ऐसे में उन पर हमला होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ती है। तृणमूल नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।धरना कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा और राजनीतिक हिंसा पर रोक लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *