ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP Bulldozer हॉकरों के विरोध पर पीछे हटा, ख्याली क्लब ध्वस्त

बंगाल मिरर , बर्नपुर। लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को बर्नपुर में हॉकरों के संयुक्त प्रतिरोध के सामने सेल आईएसपी (इस्को) प्रबंधन को पीछे हटना पड़ा। अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारियों को विरोध के चलते बीच में ही अभियान रोककर लौटना पड़ा।इस संबंध में आईएसपी के एक अधिकारी ने कहा कि वह मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने केवल इतना बताया कि सेल आईएसपी प्रबंधन के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और प्रदर्शन के कारण फिलहाल अभियान स्थगित कर दिया गया है।वहीं सीपीएम नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती ने कहा कि बर्नपुर स्थित सेल आईएसपी का आधुनिकीकरण स्वागतयोग्य है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों से यहां कारोबार किया है और जिनकी जमीन पर यह उद्योग स्थापित हुआ, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विधायक एवं राज्य मंत्री अग्निमित्रा पाल रविवार को यहां आई थीं, लेकिन उन्होंने प्रभावित हॉकरों से बातचीत नहीं की।शिल्पी चक्रवर्ती ने स्पष्ट कहा कि जब तक हॉकरों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उन्हें हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने हॉकरों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी राजनीतिक विभाजन से सावधान रहें और अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखें।हॉकरों की मांग है कि उन्हें हटाने से पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके रोजगार और आजीविका पर संकट न आए।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *