Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

BMS की ओर से आईएसपी के सभी प्रमुख गेटों पर श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम

बंगाल मिरर, आसनसोल: सेल आईएसपी के श्रमिक संगठन बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ एवं बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से आज आईएसपी के प्रमुख प्रवेश द्वारों—स्कोब गेट, फ्लाईओवर गेट एवं न्यू टाउन गेट—पर श्रमिकों और राहगीरों के लिए ठंडा शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे हजारों श्रमिकों एवं आम लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम का लाभ उठाया।

यूनियन के महासचिव संजीत बनर्जी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संगठन द्वारा पहली बार इस प्रकार का जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे श्रमिकों एवं आम जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

*उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य आईएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर जागरूकता फैलाना भी था। इसी मुद्दे पर बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ द्वारा आगामी 7 जून (रविवार ) को यूनियन कार्यालय में एक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय वेतनमान सहित ठेका श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को लागू कराने के लिए प्रबंधन एवं सरकार के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा ।

महासचिव ने कहा कि पिछले महीने भी इसी मांग को लेकर संगठन द्वारा एक विशाल गेट मीटिंग आयोजित की गई थी। श्रमिकों के हितों की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और संगठन इसे सफल मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी, महासचिव संजीत प्रसाद, बिजॉय कुमार, अमित सिंह, अशोक सिंह, प्रभात कुमार, रवि शंकर, कृपा शंकर, राजीव कुमार, मीत भाई, श्रीकांत साह, संतोष झा सहित सैकड़ों यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य भी भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के बाद परिसर पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहे। इस पहल ने सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *