ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

पांडवेश्वर का संतोष पासवान गिरफ्तार रिमांड पर

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर: पांडवेश्वर पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष संतोष पासवान को आतंक फैलाने, भ्रष्टाचार और विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में पांडवेश्वर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार तथा इलाके में भय और आतंक का माहौल बनाने की शिकायतें मिल रही थीं।इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद संतोष पासवान को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने संतोष पासवान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *