Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

पांडवेश्वर में बालू माफिया युधिष्ठिर घोष और टीएमसी नेता निताई अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस वाहन पर अंडों की बारिश

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर, राजा बंदोपाध्यायः पांडवेश्वर के लोगों ने शुक्रवार को एक ऐसा नज़ारा देखा, जो इस इलाके में शायद ही कभी देखने को मिला हो। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस वाहन से अदालत ले जाते समय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन किया गया और आरोपियों की ओर अंडे फेंके गए। देखते ही देखते पुलिस वाहन पर अंडों की बारिश शुरू हो गई।जानकारी के अनुसार, एक पुराने मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पांडवेश्वर थाना पुलिस ने बालू कारोबारी एवं कथित बालू माफिया युधिष्ठिर घोष को गिरफ्तार किया है।वहीं, 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में आतंक फैलाने, धमकी देने और बमबाजी के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा पेशे से शिक्षक निताई (नितु) अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पांडवेश्वर के श्यामला इलाके से उसे हिरासत में लिया गया।शुक्रवार को दोनों आरोपियों को पांडवेश्वर थाना पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। अदालत ले जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुलिस वाहन के आसपास जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों आरोपियों को निशाना बनाकर अंडे फेंके गए, जिससे इलाके में काफी तनाव और हलचल का माहौल बन गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी उनके खिलाफ दर्ज विशिष्ट शिकायतों और मामलों के आधार पर की गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *