WBJEE में रानीगंज के उमंग को तीसरा स्थान
बंगाल मिरर, रानीगंज: पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा (WBJEE) में राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल कर रानीगंज के उमंग भूत ने पूरे खनन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह रानीगंज के डाक विभाग के एजेंट अमित भूत के पुत्र हैं।इस वर्ष 24 मई को आयोजित जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में राज्यभर से 2 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उमंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।जानकारी के अनुसार, उमंग ने रानीगंज के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की। इसके बाद उसने दुर्गापुर के एक निजी विद्यालय में दाखिला लिया।













साथ ही वह एक निजी कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाई कर रहा था। वहीं से मिली तैयारी और मेहनत के बल पर उसने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।अपनी सफलता पर उमंग ने बताया कि उसकी पढ़ाई का कोई निश्चित समय नहीं था। उसने कहा, “जब भी मन करता था, मैं पढ़ने बैठ जाता था।” भविष्य में उसकी इच्छा प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की है।उमंग की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता बेहद खुश और भावुक हैं। उनका कहना है कि बेटे की इस सफलता ने उन्हें गर्व से भर दिया है। वहीं रानीगंज और आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस उपलब्धि पर खुशी जता रहे हैं और उमंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।



