ASANSOL

Asansol Dr PR Mukherjee का निधन, अपूरणीय क्षति

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के प्रसिद्ध सर्जन और पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. मुखर्जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत, सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।डॉ. मुखर्जी लंबे समय से चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए थे और अपने कुशल उपचार तथा मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में भी क्षेत्र की सेवा की थी और आसनसोल के लोगों के बीच उनकी विशेष पहचान थी।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक कुशल चिकित्सक, लोकप्रिय जननेता और समाजसेवी के रूप में याद किया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

राज्य के मंत्री डॉ अजय पोद्दार अग्निमित्रा पाल, विधायक जितेंद्र तिवारी , प्रदेश तृणमूल नेता वी शिवदासन दासु , समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, दुर्गेश नागी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *