टीएमसी नेता ‘भोला सिंह’ का हाफ पैंट में परेड !
बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि: पुलिस कस्टडी में सालानपुर दक्षिण 24 परगना के फलता में जहांगीर खान की घटना के बाद, अब पश्चिम बर्धमान के सालानपुर में कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली है। पुलिस हिरासत में मौजूद एक प्रभावशाली नेता को सड़क पर पैदल चलाकर ले जाने की घटना ने रूपनारायणपुर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस पूरी घटना के केंद्र में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ ‘भोला सिंह’ हैं।














मिली जानकारी के अनुसार, पत्थर खदान से जुड़े एक मामले में सालानपुर थाना पुलिस ने पिछले गुरुवार को टीएमसी नेता विजय सिंह को गिरफ्तार किया था। बीते शुक्रवार को अदालत ने उन्हें 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मंगलवार सुबह जब पुलिस उन्हें रूपनारायणपुर बस स्टैंड से सब्जी मंडी के रास्ते से ले जा रही थी, तब यह नज़ारा देखने को मिला। हाफ पैंट पहने टीएमसी नेता को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पैदल चलते देख स्थानीय लोग दंग रह गए। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में से कई लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए।
राजनीतिक घमासान और कानूनी सवाल
इस घटना ने राज्य में एक नई बहस छेड़ दी है: क्या पुलिस कस्टडी में किसी आरोपी को इस तरह सरेआम सड़क पर पैदल चलाना कानूनन सही है? या फिर राजनीतिक दबाव कारण है?इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। भाजपा नेता बबन मंडल और सालनपुर मंडल-4 के अध्यक्ष चिन्मय तिवारी ने पुलिस की इस कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “सालानपुर ब्लॉक में भोला सिंह के अत्याचारों से लोग त्रस्त थे। पुलिस ने आज जो किया है, वह सराहनीय है। इस घटना के बाद अब कोई नया ‘भोला सिंह’ बनने की हिम्मत नहीं करेगा।वही फलता के बाद सालनपुर की इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।


