SPORTS

जर्मनी में भारत का परचम, अभिनव साव और संभवी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, जीता‌ गोल्ड

बंगाल मिरर , सूहल (जर्मनी): जर्मनी के सूहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के युवा निशानेबाज अभिनव शॉ और संभवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया है।16 से 28 जून तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 634.6 अंकों का शानदार स्कोर किया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने जर्मनी और नॉर्वे की मजबूत जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए 505.8 अंक हासिल किए और 499.9 के पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद अभिनव शॉ ने कहा कि वह पूरी तरह अपने खेल पर केंद्रित थे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में क्वालिफाई करने के बावजूद शूटिंग किट की कठोरता (स्टिफनेस) के कारण उन्हें और संभवी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अभिनव ने कहा, “रविवार को मैं किट के कारण दो पदकों से चूक गया था। तभी मैंने तय कर लिया था कि मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक से कम कुछ स्वीकार नहीं करूंगा।

“पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. धल ने फोन पर अभिनव को बधाई देते हुए कहा कि वह एक सच्चे चैंपियन हैं। उन्होंने कहा, “अभिनव ने शानदार वापसी करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। हमें उस पर गर्व है।”अभिनव के विद्यालय के प्राचार्य रवि विक्टर ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनव ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है और देश के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।अभिनव शॉ और संभवी की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर है और खेल जगत ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *