Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

ASANSOL पिकअप वैन की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायःपश्चिम बंगाल के आसनसोल में शनिवार सुबह जीटी रोड स्थित कुमारपुर ब्रिज के निकट गोपालपुर इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुणाल उर्फ सुमन कुमार सिंह (22) और घायल की पहचान आदित्य साहू (23) के रूप में हुई है। दोनों ही हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर स्थित ध्रुवडांगा के निवासी थे और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत थे।घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। मृतक और घायल के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए।सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना, ट्रैफिक गार्ड की पुलिस तथा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ट्रैफिक) जधवार अभिनाश भीमराव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिकअप वैन का चालक नाबालिग उम्र का प्रतीत हो रहा था और नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उनका कहना था कि पुलिस ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं देती, बल्कि केवल मोटरसाइकिल चालकों को रोककर जुर्माना वसूलने में व्यस्त रहती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुमारपुर ब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक पिकअप वैन आसनसोल से कुलटी की ओर जा रही थी। उसी समय कुलटी की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार डिलीवरी बॉय सुमन और आदित्य कुमारपुर ब्रिज पर चढ़ रहे थे। ब्रिज के अंतिम छोर पर गोपालपुर इलाके में सामने से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और पिकअप वैन कई बार पलटने के बाद उलट गई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और आसनसोल-कुलटी जीटी रोड को जाम कर दिया। इसके चलते लंबे समय तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही और सड़क पर भारी जाम लग गया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ केंद्रीय बल भी तैनात किया गया। विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।विधायक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी (ट्रैफिक) ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा स्थानीय लोगों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *