ASANSOL

आसनसोल प्रगति के 14वें विवेकानंद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्याय एवं सौरदीप्त सेनगुप्ताः* बर्नपुर के बीयूसी ग्राउंड में “आसनसोल प्रगति” द्वारा आयोजित 14वां विवेकानंद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हो गया। रविवार शाम आयोजित एक समारोह में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज ने किक-ऑफ, ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक तापस बंदोपाध्याय, उद्योगपति सचिन राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमरनाथ चट्टोपाध्याय तथा आसनसोल प्रगति के पिंटू उर्फ शुभब्रत भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।पिंटू उर्फ शुभब्रत भट्टाचार्य ने बताया कि इस वर्ष के टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को बीयूसी ग्राउंड में ही खेला जाएगा।टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सीएलडब्ल्यू और जेएमडी आसनसोल की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में सीएलडब्ल्यू ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच में सीएलडब्ल्यू के साहिल हरिजन को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *