ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में सनसनी रेलकर्मी के घर में दुस्साहसिक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंद्योपाध्यायः* परिवार के साथ दो दिनों के लिए कोलकाता में बेटे के घर गए थे। वहां से लौटने पर देखा कि बदमाशों ने घर का सारा सामान लूट लिया है। यह दुस्साहसिक चोरी की घटना पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र के शेरपुर इलाके में रहने वाले रेलकर्मी सुबीर चंद्र घोष के घर में हुई। रविवार रात घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिकायत के आधार पर कांकसा थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शेरपुर निवासी रेलकर्मी सुबीर चंद्र घोष अपनी पत्नी के साथ दो दिन पहले कोलकाता में अपने बेटे के घर गए थे। रविवार रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए थे।घटना की सूचना कांकसा थाने को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सुबीर चंद्र घोष ने बताया कि बदमाश लगभग 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना से घोष परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई।कांकसा थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *