Wednesday, July 22, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, July 22, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल में जाम की स्थायी समस्या के समाधान की पहल कालिपहाड़ी से दामोदर तक फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को पत्र भेजा अग्निमित्रा पाल ने

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल शहर से बर्नपुर तक लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आसनसोल दक्षिण की विधायक तथा राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पहल की है। इस उद्देश्य से उन्होंने आसनसोल के कालिपहाड़ी से बर्नपुर के दामोदर तक एक फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए बुधवार को राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को पत्र सौंपा।बुधवार को अग्निमित्रा पाल ने मंत्री डॉ. अजय पोद्दार से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या को उनके समक्ष रखा। उन्होंने जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कालिपहाड़ी से दामोदर तक का यह महत्वपूर्ण मार्ग प्रतिदिन हजारों आम नागरिकों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसके कारण दिन के अधिकांश समय इस मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल के लोगों की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे।अग्निमित्रा पाल की इस पहल से आसनसोल और बर्नपुर क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि फ्लाईओवर बनने से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी और आसनसोल की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *