Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

कार्य के दौरान कोलियरी में ईसीएल कर्मी की मौत अंडाल में सनसनी

*बंगाल मिरर, अंडाल, राजा बंद्योपाध्यायः*अंडाल थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल की विश्वेश्वरी कोलियरी में कार्य के दौरान एक बार फिर खदान कर्मी की मौत से सनसनी फैल गई। यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतक कर्मी का नाम शिवकुमार (38) था।पुलिस और ईसीएल सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार शनिवार सुबह रोज़ की तरह विश्वेश्वरी कोलियरी में ड्यूटी पर पहुंचे थे। खदान के अंदर अपना काम पूरा करने के बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह ज़मीन पर गिर पड़े। सहकर्मी उन्हें तुरंत विश्वेश्वरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बारे में ईसीएल कर्मचारी रामचरण कुमार ने बताया कि अन्य श्रमिकों ने उन्हें सूचना दी कि शिवकुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें खदान से बाहर निकालकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह भी जानकारी मिली है कि ईसीएल के नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को सभी निर्धारित मुआवज़े दिए जाएंगे। साथ ही नियमानुसार परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *