Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल राइफल क्लब में 58वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 अगस्त से होगी शुरुआत

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल राइफल क्लब में 58वीं पश्चिम बंगाल राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार दोपहर आसनसोल के जीटी रोड स्थित भगत सिंह मोड़ के निकट एक होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आसनसोल राइफल क्लब की ओर से एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया।पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. ढल ने पत्रकारों को बताया कि 58वीं पश्चिम बंगाल राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 अगस्त से 9 अगस्त तक आसनसोल राइफल क्लब में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से 1,000 से अधिक निशानेबाज इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में पिस्टल और राइफल दोनों वर्गों की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों का स्कोर निर्धारित क्वालिफाइंग मानक से अधिक होगा, वे 25 अगस्त से आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।वी.के. ढल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा।

7 अगस्त को पहले चरण का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 9 अगस्त को प्रतियोगिता का समापन होगा।उन्होंने आसनसोल के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और 3 से 9 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दें, ताकि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव और बढ़ा सकें।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *