PANDESWAR-ANDAL

पांडवेश्वर में परित्यक्त ईंट भट्ठे से मिले 48 लाख कैश !

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : : पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दुर्गापुर-फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौरबाजार के निकट चंद्रडांगा स्थित परित्यक्त ‘पद्म ईंट भट्ठा’ से करीब 48 लाख रुपये नकद बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इतनी बड़ी रकम वहां कैसे पहुंची, किसने छिपाई और इसका वास्तविक मालिक कौन है, इन सभी पहलुओं की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी महीने 1 अगस्त को गौरबाजार गांव के पश्चिमपाड़ा में एक व्यक्ति के घर हुई चोरी की घटना की जांच चल रही थी। उसी जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने परित्यक्त ईंट भट्ठे में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक काले रंग के ट्रॉली बैग से करीब 48 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुमंत मंडल ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में कई नेताओं ने अवैध तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की थी। उनका दावा है कि संबंधित ईंट भट्ठे में पहले कई नेताओं का आना-जाना था और सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार की जांच तेज होने के कारण किसी ने डर के चलते वहां यह रकम छिपा दी होगी।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त प्रणव कुमार ने कहा कि बरामद नकदी के स्रोत, उसके वास्तविक मालिक और किसी आपराधिक गतिविधि से उसके संबंध की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पड़ोसी बीरभूम जिले में पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के कई ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण बरामद होने की घटना ने राज्यभर में सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में पश्चिम बर्धमान के इस परित्यक्त ईंट भट्ठे से 48 लाख रुपये मिलने की घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *