आसनसोल के महिशीला बटतला बाजार में आविष्कार महिला एवं शिशु अस्पताल की पहल, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
*बंगाल मिरर, आसनसोल, सौरदीप्त सेनगुप्ता व राजा बंद्योपाध्याय :* आसनसोल के निजी आविष्कार महिला एवं शिशु (वूमेन एंड चिल्ड्रेन) अस्पताल की पहल पर रविवार को आसनसोल के महिशीला बटतला बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आविष्कार महिला एवं शिशु अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस शिविर में महिशीला क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान ब्लड शुगर, रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। करीब 100 लोगों की स्क्रीनिंग अथवा स्वास्थ्य जांच की गई।इस दिन शिविर में अस्पताल की निदेशक डॉ. नीतू सिंह के अलावा डॉ. स्वाती विश्वास और अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।














अस्पताल की निदेशक डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि आविष्कार महिला एवं शिशु अस्पताल की ओर से इस क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें रक्तचाप, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है, जो अपनी व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसी वजह से रविवार का दिन चुना गया।इसके अलावा डॉ. स्वाती विश्वास ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।

इस दिन स्वास्थ्य जांच कराने आए अधिकांश लोगों में मधुमेह की प्रवृत्ति देखने को मिली। मधुमेह के प्रति जागरूकता को लेकर उन्होंने कहा कि आविष्कार महिला एवं शिशु अस्पताल लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहा है, ताकि लोग मधुमेह को लेकर गंभीर हों। इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या और खान-पान में बदलाव लाना होगा।


