SBFCI ने कृष्णेन्दु मुखर्जी को सम्मानित किया, औद्योगिक विकास पर चर्चा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SBFCI) की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।














कार्यक्रम में SBFCI के अध्यक्ष वी.के. धढल्ल, महासचिव जगदीश बागड़ी अनिल जालान, विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी राम कुमार सारदा, विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी आर.पी. चौधरी और, पिंटू साव समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।विधायक ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की बातों को सुना और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिया।SBFCI पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि स्टैंडिंग कमेटी में विधायक की भूमिका से क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।


