Tuesday, August 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, August 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

Burnpur मिडटाउन क्लब चुनाव के दौरान हंगामा, तनाव के बीच मतगणना शुरू

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: बर्नपुर मिडटाउन क्लब में पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान कराया गया। कुल 13 पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव को लेकर क्लब सदस्यों में काफी उत्साह रहा। क्लब के कुल 389 में से 377 मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद देर शाम मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सरोज कुमार बनर्जी ने बताया कि 13 पदों के लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और कुल 389 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के बाद मंगलवार रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद थी।हालांकि, देर शाम मतदान प्रक्रिया के दौरान क्लब परिसर में अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि कुछ बाहरी लोग क्लब परिसर में पहुंचे और इंटक समर्थकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इंटक के महासचिव बिप्लब माझी के साथ कथित तौर पर धक्का मुक्की की गई। इस दौरान कुछ कुर्सियां भी तोड़े जाने का आरोप है।घटना के बाद क्लब परिसर में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और क्लब प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची।

समाचार लिखे जाने तक परिसर में पुलिस की मौजूदगी में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।घटना को लेकर क्लब की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, क्लब से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि कथित तौर पर हंगामा करने पहुंचे लोगों को वे पहचानते नहीं हैं और वे क्लब के सदस्य भी नहीं थे। ऐसे में बाहरी लोगों के क्लब परिसर में पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।चुनाव के दौरान हुई इस घटना से क्लब के सदस्यों के बीच भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल सभी की नजरें मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं। पुलिस की मौजूदगी में मतगणना जारी रहने के कारण स्थिति नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है, हालांकि परिसर में तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था।घटना को लेकर क्लब प्रबंधन अथवा पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *