ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, अवैध पार्किंग और बिना हेलमेट पर जुर्माना

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* अवैध पार्किंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ दुर्गापुर के मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। बुधवार को विधाननगर फांड़ी पुलिस के सहयोग से विधाननगर इलाके में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।इस दौरान मिशन अस्पताल से शंकरपुर जाने वाली सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए कई बाइक और वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी ट्रैफिक नियमों के तहत जुर्माना किया गया।पुलिस की ओर से बताया गया कि सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *