Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में नाबालिगों को पैसे का लालच देकर रक्तदान कराने का आरोप ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* नाबालिग स्कूली छात्रों को आर्थिक प्रलोभन देकर रक्तदान कराने के आरोप में दुर्गापुर थाना पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए किंशुक मुखोपाध्याय को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है।आरोप है कि दुर्गापुर के विधाननगर स्थित एक निजी अस्पताल में इस्पात नगरी के एक निजी स्कूल के कुछ नाबालिग छात्रों को ले जाकर रक्तदान कराया गया। इसके बदले उन्हें पैसे देने का लालच दिया गया था। मामला सामने आने के बाद दुर्गापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान सबसे पहले उक्त स्कूल के पूर्व छात्र देवप्रिय चक्रवर्ती का नाम सामने आया। आरोप है कि वह विभिन्न आर्थिक प्रलोभन देकर नाबालिग छात्रों को अस्पताल ले जाने के काम में शामिल था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार देवप्रिय ने पुलिस को बताया कि अन्य लोगों के माध्यम से उसे इस काम में शामिल किया गया था, ऐसा जांचकर्ताओं का दावा है।इसके बाद जांच में तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य अमित प्रसाद यादव और मालदा निवासी मोहम्मद हबीबुल्लाह के नाम भी सामने आए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को गिरफ्तार किया गया।इसके बाद इस घटना की जांच ने नया मोड़ लिया, जब किंशुक मुखोपाध्याय का नाम सामने आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किंशुक का घर दुर्गापुर के विधाननगर में है, लेकिन घटना के बाद वह ओडिशा में छिपा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात अभियान चलाकर दुर्गापुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार को उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की मांग की है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *