रानीगंज हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, SC-ST एक्ट के तहत स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई
*बंगाल मिरर, रानीगंज,एस सिंह :*रानीगंज पुलिस और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लागतार छापेमारी कर रही है कई आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए है। आसनसोल देश की आजादी से एक दिन पहले रानीगंज में बर्चस्व की लड़ाई ने ऐसा भयानक रूप लिया 14 अगस्त 2026 की काली रात में रानीगंज रेल स्टेशन के सामने रानीगंज में बर्चस्व की लड़ाई में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस मामले में रानीगंज थाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को आसनसोल सीजीएम अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की लेकिन चुकी यह मामला SC एवं ST।














एक्ट के तहत मामला संख्या342/ 26 पंजीकृत है इस मामले में एसीपी सेंट्रल जोन टू को जाँच अधिकारी बनाया गया है यह मामला की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होगा इसलिए सीजीएम अदालत ने आरोपी के9 जमानत अर्जी रद्द कर उसे आसनसोल जेल भेज दिया। सोमवार को इस मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होगी ।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शुभम राउत की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह रानीगंज रेल स्टेशन के समीप 14 अगस्त की शाम को खड़ा था तभी भाजपा कार्यकर्ता राजू गोराई वहां आया और उसे जातीसूचक शब्दों से संबोधित कर उसे गलियाँ देने लगा विरोध करने पर राजू गोराई ऋतिक सिंह अजय सिंह उर्फ बम्बा बिट्टू दत्ता बादशाह चौधरी को बुला लिया जिन लोगों ने रॉड लोहा का चैन हॉकी से उनलोगों पर जानलेवा हमला कर। गंभीर रूप से घायल कर दिया इस मामले में पुलिस ने शमशेर सिंह चंदन सिंह रितेश ठाकुर को भी नामजद आरोपी बनाया है


